फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problem in sipri bazar

जागते रहो सीपरी वालो... पानी आने वाला है

Thu, 06 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
watter problem in sipri bazar
सीपरी बाजार में पानी की समस्या।
झांसी। सीपरी में पानी की समस्या बेहद गंभीर है। कई दशकों से जारी यह समस्या लगातार जस की तस है। आधी रात के बाद नलों से हो रही पानी की सप्लाई बुजुर्गों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। वहीं कई नागरिकों ने बताया कि पानी भी गंदा आता है। पाइपलाइन फट जाए, तो उसके जुड़ने के लिए कई बार जल संस्थान से कहना पड़ता है। गर्मियां आने वाली हैं। ऐसे में अधिकांश मुहल्ले के बाशिंदे अभी से चिंता में पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

हम लोग रात दो से तीन बजे का अलार्म लगाकर सोते हैं। अगर नल न आएं, तो पूरी रात जागने में ही चली जाती है।
फिरोज खान निवासी चमनगंज
पाइपलाइन अगर टूट जाए, तो उसे ठीक करने में कई बार सूचना देनी पड़ती है। साथ ही मनमर्जी से पानी रात में आता है।
हर्ष पिथौरा निवासी टंडन रोड
रात के तीन बजे नल आने की शिकायत क ई बार हो चुकी है। लेकिन समस्या का निदान कभी भी नहीं हुआ है।
मुन्ना खां निवासी चमनगंज
हम लोग इस समस्या का सामना क ई सालों से कर रहे हैं। रात में जगकर ही दिन के लिए पानी जुटाना पड़ता है।
मोहम्मद आफताब निवासी सीपरी
पानी की समस्या के कारण ही जेट पंप लगवाया है। इससे हम सभी लोगों को खारे पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है।
विक्रमजीत कौर
सीपरी में पानी के लिए कई क्षेत्र बेहद परेशान हैं। इसके साथ ही कई मुहल्लों में नालियां भी साफ नहीं है। मच्छरों का भी प्रकोप है।
अमित शरण सोढ़ी
पांवों में जोड़ों की तकलीफ है। लेकिन पानी भरने के लिए उठना ही पड़ता है। कई बार एक कलश भर ही पानी मिल पाता है।
इंदर कौर नानक गंज
रात में तीन बजे पानी भरना पड़ता है। इस वर्षों पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए कभी भी कोई नेता आगे नहीं आता है।
गीता कुशवाहा निवासी नानक गंज
नल से पानी की सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं है। पानी भरने के दौरान क ई बार तबियत भी खराब हो जाती है।
संध्या सेन
पाइपलाइन टूटी होने से कई घरों में गंदा पानी आ जाता है। चुनाव दौरान भी हमारी समस्या नहीं सुलझायी जाती है।
गोविंद
तीन वर्षों से हमारी गली में पाइपलाइन पड़ी है। लेकिन पानी उसमें नहीं आता है। जबकि पानी का बिल लगातार आ रहा है।
माधुरी सागर
क्षेत्र में हैंडपंप खराब पडे़ हुए हैं। जो ठीक है, उनमें भी गंदा पानी आता है। गर्मियों को लेकर अभी से चिंता हो रही है।
गिरधर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed