फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water will be provided to people in every locality: Chairman

हर मोहल्ले में लोगों को पानी मुहैया होगा : चेयरमैन

Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water will be provided to people in every locality: Chairman
रानीपुर। नगर पंचायत चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने कहा कि हर मोहल्ले में लोगों को पानी मुहैया होगा। उनका प्रयास है कि किसी भी वार्ड के लोगों को पानी की परेशानी न हो। नगर पंचायत के द्वारा समस्याग्रस्त मोहल्ले में पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा ट्यूबवेल के लिए बोर कराकर पाइपलाइन डलवाकर मोहल्लों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने वार्ड नंबर 2 में पाइपलाइन बिछाने के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 में पाइपलाइन विस्तार का कार्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ज्ञानदीप स्कूल तक 180 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। उक्त कार्य 6 लाख 48 हजार की लागत से स्वीकृत है। चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने कहा कि इस लाइन के डालने से वार्ड वासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस वार्ड में कई साल से लोगों को पानी की समस्या है। पाइपलाइन डल जाने से आगे यहां के निवासियों को पानी की समस्या हल होगी। इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र नकड़ा, देवेश सिरधर, चंदू अहिरवार, रानू इटैलया, नितिन कुशवाहा, हरिश्चंद्र खरका, राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed