फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water tankers are not reaching the fixed point, women landed on the streets

तय प्वाइंट पर नहीं पहुंच रहे पानी के टैंकर, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water tankers are not reaching the fixed point, women landed on the streets
झांसी। महानगर के मसीहा गंज में जल संस्थान द्वारा बनाए गए प्वाइंटों पर टैंकर चालकों की मनमानी के कारण तीन महीने से पानी नहीं पहुंचा जा रहा है। जिसकी शिकायतें जल संस्थान के अफसरों की गईं थीं। शिकायतों का कोई असर नहीं होने पर शनिवार को महिलाओं का सब्र टूट गया। उन्होंने पंप हाउस पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

गर्मी में तेजी होने के कारण शहर भर में भूगर्भ जल स्तर नीचे चला गया है। जिससे मसीहा गंज के अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पानी की पाइपलाइन नहीं होने के कारण पूरा इलाका टैंकरों पर ही आधारित है। पानी की आपूर्ति के लिए जल संस्थान द्वारा टैंकरों से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। लेकिन टैंकर चालकों की मनमानी के चलते निर्धारित प्वाइंटों पर टैंकरों से पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

महानगर के दरीगरान स्थित सिजरिया कॉलोनी में दतिया गेट स्थित फिल्टर से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन जल संस्थान द्वारा बनाए गए प्वाइंटों पर भी पानी के टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। जिससे लोगों को पानी की किल्लत हो गई है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर चालकों की मनमानी के कारण बनाए गए प्वाइंटों पर पानी के टैंकर नहीं लाए जा रहे हैं। जिससे पूरे इलाके के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
सुमित्रा, स्थानीय नागरिक
पंप हाउस के कई चक्कर लगाने के बाद पानी का टैंकर भेजा जाता है। तय प्वाइंट से काफी दूर टैंकर को खड़ा कर दिया जाता है। पानी के लंबी दूरी तय करना पड़ती है।
इमरती, स्थानीय नागरिक
तीन महीने से अधिक समय बीत गया है। लेकिन टैंकर चालकों द्वारा तय प्वाइंटों पर टैंकर नहीं लाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों से की गई शिकायतों का असर नहीं हो रहा है।

हेमलता, स्थानीय नागरिक
इलाके की सभी बोरिंग पूरी तरह से सूख गईं हैं। पूरा इलाका अब टैंकरों पर ही आधारित है। लेकिन टैंकर चालक मनमानी पर उतारू हो गए हैं। जिससे इलाके के लोग परेशान हो रहे हैं।
राजू, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed