{"_id":"5e99faad8ebc3e7659674208","slug":"water-tanker-is-run-away-from-20-april-jhansi-news-jhs164776998","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अप्रैल से चलेंगे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अप्रैल से चलेंगे टैंकर
विज्ञापन
टेंकर
झांसी। जल संकटग्रस्त इलाकों में बीस अप्रैल से जल संस्थान टैंकर से पानी की आपूर्ति करेगा। टैंकर संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही टैंकरों को दुरुस्त और ट्रैक्टरों का इंतजाम कर लिया गया है।
महानगर में 40 से अधिक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइप लाइन न होने के कारण हर साल गर्मियों में भीषण जल संकट खड़ा हो जाता है। गर्मियों में इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती हैं। जल संस्थान के पास 36 टैंकर हैं। इसमें 16 खराब चल रहे हैं। इस बार 20 टैंकरों से पानी को संकटग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा। टैंकर सही स्थान पर पहुंचे, इसके लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इस समय पानी को तरसने वाली महानगर की एक चौथाई आबादी टैंकर संचालन जल्द शुरू होने की आस लगाए बैठी है।
- पानी के टैंकर बीस अप्रैल से नियमित जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में भेजना शुरू कर दिए जाएंगे। टैंकरों को दुरुस्त कर लिया गया और ठेकेदारों ने ट्रैक्टरों का इंतजाम भी कर लिया गया है। अभी भी आश्रय स्थलों व कुछ अन्य स्थानों पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। ध्यान रखा जाएगा कि पानी भरते समय लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता।
इन क्षेत्रों में पहुंचाना है
करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कालोनी सराय, सिलवटगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगनानगर, पाल कालोनी, सिद्देश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, बौद्धनगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा में पाइपलाइन नहीं होने के कारण गर्मियों में टैंकरों से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
पानी का संकट तो फोन करें
टैंकर संचालन, हैंडपंप मरम्मत या पानी की सप्लाई से संबंधित समस्याओं के लिए अवर अभियंता फरहीद के मोेबाइल नंबर 09450007570 पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान न होने पर अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह के मोबाइल नंबर 06390260103 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 8808060038 है।