{"_id":"66182cddb3131b07bb04a803","slug":"water-tank-is-in-bad-condition-water-atm-is-closed-passengers-are-wandering-jhansi-news-c-11-jhs1006-296366-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्याऊ बदहाल, वाटर एटीएम बंद... मुसाफिर रहे भटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्याऊ बदहाल, वाटर एटीएम बंद... मुसाफिर रहे भटक
Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मी में बस स्टैंड पर पानी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। यहां बना प्याऊ बदहाल है और वाटर एटीएम बंद पड़ा है। यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगा वाटर कूलर भी गर्म पानी दे रहा है। इसके चलते यात्रियाें को पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना रहता है। भीषण गर्मी में बस स्टैंड पर पानी की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां रोडवेज के बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर से गर्म पानी आ रहा है। स्टैंड पर बनी पक्की प्याऊ बदहाल है। यात्रियों को 20 रुपये की बोतल खरीदनी पड़ रही है। साथ ही तमाम यात्री मटके का पांच रुपये में एक लोटा पानी खरीद रहे हैं। यहां लगा वाटर एटीएम भी बंद पड़ा है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
- बस स्टैंड पर वाटर कूलर तो लगा है, लेकिन इसमें से गर्म पानी आ रहा है। - राहुल, यात्री
- यहां पानी के लिए कोई हैंडपंप नहीं मिला। इससे बोतल का पानी खरीदना पड़ा।- देवेंद्र जाटव,यात्री
- बस स्टैंड पर पानी नहीं मिला। प्यास बुझाने के लिए पांच रुपये में एक लोटा पानी खरीदकर प्यास बुझाई। - जोगेंद्र कुमार,यात्री
- यहां केवल बोतल का पानी बिक रहा है। कोई प्याऊ भी नहीं है। मजबूरी में बोतल का पानी खरीदना पड़ा। रिंकू,यात्री