फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water Supply Monday

सोमवार से घर- घर पहुंचेगा पानी

Fri, 05 Jun 2015 01:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
रक्सा पेयजल योजना से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों को सोमवार से पाइप लाइन के जरिए पानी मिलने लगेगा। बृहस्पतिवार को रक्सा में बनी पानी की टंकी को भरने के बाद नई पाइप लाइन की सफाई का काम शुरू हो गया है। आठ जून को जल निगम रक्सा में शिविर लगाकर लोगों को नई पाइप लाइन से संयोजन भी देगा।
विज्ञापन

पिछले माह रक्सा पेयजल योजना की टेस्टिंग के उपरांत अठौंदना, पाली पहाड़ी, डेली और ढिमरपुरा गांवों को पानी मिलने लगा था। परंतु आगे की पाइप लाइन के ज्वाइंटों में लीकेज सामने आने के कारण रक्सा व ग्राम सिजवाहा पानी नहीं पहुुंच सका। मगर अब रक्सा टंकी तक सभी कार्य दुरुस्त कर लिए गए हैं। सोमवार को रक्सा टंकी में पानी भरने के बाद वितरण पाइप लाइनों में सफाई (बजरी आदि) का काम किया गया। अंतिम छोर पर पानी निकलने के बाद उनको एक- एक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

 यह टंकी दो साल पहले बनी थी। पहली बार टंकी में पानी भरने से कुछ सीपेज सामने आए थे। इन सीपेज को शुक्रवार से पाउडर की मदद से बंद किया जाएगा। इस कार्य में दो दिन का समय लगेगा। रविवार को टंकी भरने का काम होगा और सोमवार से रक्सा क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को एक से डेढ़ घंटे प्रतिदिन पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि महानगर से 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव रक्सा ड्राई (सूखा) क्षेत्र है। रक्सा में करीब 20 हजार की आबादी है। यहां का जलस्तर बहुत नीचा होने के  कारण क्षेत्रवासियों को साल भर जल संकट का सामना करना पड़ता है। आसपास के गांवों का भी यही हाल है। इस क्षेत्र के जल संकट को दूर करने के लिए समूह ग्राम पेयजल योजना के तहत रक्सा, डेली, ढिमरपुरा, अठौंदना, पाली पहाड़ी, सिजवाहा गांवों को लाभान्वित किया गया है। 221 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed