{"_id":"6949ae10420c53d97609df67","slug":"water-supply-has-been-cut-off-for-36-hours-in-pathauria-and-about-a-dozen-other-neighborhoods-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-705592-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पठौरिया समेत डेढ़ दर्जन मोहल्लों में 36 घंटे से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पठौरिया समेत डेढ़ दर्जन मोहल्लों में 36 घंटे से नहीं आया पानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना स्थित क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पठौरिया, सूद कॉलोनी, नई बस्ती, स्वामी पुरम कॉलोनी, आईटीआई, नंदनपुरा, आवास विकास समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों में 36 घंटे बाद भी पानी नहीं आया वहीं, नरसिंह राव टोरिया समेत पुराने शहर में भी सोमवार को पानी नहीं पहुंचा। पानी न मिलने से लोग परेशान रहे।
बिजौली ग्रोथ सेंटर के पास गैस लाइन बिछाते समय पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से माताटीला बांध से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। जल निगम की ओर से रविवार को क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई थी। देर-रात यह मरम्मत कार्य पूरा हो गया था लेकिन, सोमवार को भी कई इलाकों में पानी नहीं आया। सबसे अधिक परेशानी पठौरिया, नई बस्ती, नंदनपुरा, आवास विकास कॉलोनी, मसीहागंज, सीपरी बाजार आदि इलाकों में रही। यहां लगातार तीन पाली में पानी न आने से लोग परेशान हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी न आने पर कंट्रोल रूम में संपर्क किया। वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पठौरिया इलाके में पानी भरने के लिए एकमात्र हैंडपंप था। सुबह से ही यहां भीड़ इकट्ठी हो गई वहीं, नरसिंह राव टोरिया समेत कोतवाली के आसपास के इलाकों में भी पानी नहीं आया। यहां टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोग परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि कई जगह टैंकर भेजे गए थे। जलापूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।