फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water supply from Matatila Dam to remain suspended for 7 hours.

Jhansi News: 7 घंटे ठप रहेगी माताटीला बांध से पानी आपूर्ति

Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water supply from Matatila Dam to remain suspended for 7 hours.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एमईएस बबीना के लिए 33 केवी विद्युत लाइन निर्माण कार्य और लाइन के बीच आने वाले पेड़ों के कटान के चलते बृहस्पतिवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान इंटेक वेल से जलापूर्ति भी करीब सात घंटे तक प्रभावित रहेगी। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक माताटीला से बबीना जाने वाली लाइन के समीप नई 33 केवी लाइन बनाई जानी है। निर्माण कार्य के साथ लाइन के बीच आने वाले पेड़ों की कटाई की जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बंद रहने के कारण इंटेकवेल के पंप भी संचालित नहीं हो सकेंगे। माताटीला बांध से बबीना तक कच्चे पानी की आपूर्ति करीब सात घंटे तक पूरी तरह ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता उमेश प्रसाद के मुताबिक इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed