फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water not get one lac peoples

एक लाख से अधिक आबादी को नहीं मिल सका पानी

Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
water not get one lac peoples
चित्रा चौराहे के नजदीक पाइप लाइन का लीकेज सुधारते मजदूर। - फोटो : REPORTERS
झांसी। चित्रा चौराहे के नजदीक 18 इंची की पाइपलाइन फटने से बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार के मसीहागंज और खाती बाबा टंकी से जुड़ी एक लाख से अधिक आबादी को पानी नहीं मिल सका। इस कारण लोग परेशान रहे। मरम्मत कार्य चल रहा है। यह समस्या शुक्रवार को भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

चित्रा चौराहे से इलाइट की तरफ आने वाले मार्ग पर बुधवार को 18 इंची की राइजिंग पाइपलाइन फट गई थी। इससे मसीहागंज और खाती बाबा टंकी तक पानी पहुंचना बंद हो गया। टंकी न भरने से बृहस्पतिवार को मसीहागंज टंकी से जुड़े मसीहागंज, जर्मनी, लहरगिर्द, साहनी विहार, रायगंज, न्यू रायगंज, नालगंल, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, खालसा और खाती बाबा टंकी से जुड़े खातीबाबा, केके पुरी, आवास विकास, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा और आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसका लोगों की दिनचर्या पर सीधा प्रभाव पड़ा। लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार की सुबह पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। पाइपलाइन तक पहुंचने के लिए आठ फीट गहरा गड्ढा खोदना पड़ा। जांच में पता चला कि दो पाइपों को जोड़ने वाला कॉलर टूट गया था, जिससे पानी बाहर आ रहा था। देर रात तक मरम्मत काम को पूरा कर लिया गया। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार से पाइपलाइन से एयर निकालने के बाद धीरे- धीरे पानी दौड़ाने का काम होगा। इस कारण शुक्रवार को भी जलापूर्ति समस्या बनी रहेगी। शनिवार से संबंधित क्षेत्र के लोगों को सामान्य दिनों की तरह जलापूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भेजा गया नोटिस
झांसी। जल संस्थान ने पहली बार अपने बकाएदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करना शुरू किया है। दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस से घबराए उपभोक्ता अब ब्याज माफी की मांग कर रहे हैं।

जलसंस्थान के पास महानगर में 50 हजार पंजीकृत उपभोक्ता हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की नगरीय पंचायतों में 15 हजार संख्या है। इन सभी उपभोक्ताओं पर 15 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है। साथ ही सरकारी भवनों पर 11.50 करोड़ का बकाया है। इस बार जलसंस्थान दो हजार से ऊपर के दस हजार से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेज रहा है। नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है। सरकारी भवनों से बकाया वसूलने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed