{"_id":"687568da1a08160cb601d9a5","slug":"water-is-not-coming-in-many-areas-including-khati-baba-and-taj-compound-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-597855-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाती बाबा, ताज कंपाउंड समेत कई मोहल्लों में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाती बाबा, ताज कंपाउंड समेत कई मोहल्लों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लीकेज के दौरान मुख्य पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से खातीबाबा, ताज कंपाउंड, सूर्यापुरम कॉलोनी, केके पुरी कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी समेत आसपास के कई मोहल्लों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। परेशान लोगों ने जल संस्थान में भी शिकायत दर्ज कराई। उधर, जल संस्थान अभियंताओं का कहना है कि मंगलवार से आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।
स्थानीय निवासी अजमत, बीपीएस कुशवाहा, राजेंद्र राजपूत, शिवेंद्र शिवहरे समेत अन्य का कहना है कि पिछले तीन दिनों से इस पूरे इलाके में पानी नहीं आ रहा है। पानी न मिलने से लोगों की सामान्य दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो गई। खरीदकर पीने का पानी पीना पड़ रहा है। कई बार जल संस्थान से शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे। परेशान लोग रोजाना जल संस्थान के चक्कर काट रहे हैं। वहां से जल्द आपूर्ति आरंभ हो जाने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। एई प्रदीप जादौन का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करा ली गई है। जल्द ही व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन