{"_id":"6aeb91dcec8acd862509af34","slug":"water-floods-the-road-after-a-pipeline-bursts-vehicles-get-stuck-in-a-pothole-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-911796-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पाइप लाइन फटने से सड़क पर भरा पानी, गड्ढे में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पाइप लाइन फटने से सड़क पर भरा पानी, गड्ढे में फंसे वाहन
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डे ... फोटो -03 ... लीकेज बना जंजाल ... डड़ियापुरा से नारायण बाग रोड पर डाली गई पाइप
झांसी। शिवाजी नगर के पास डडियापुरा मोहल्ले में बुधवार शाम पाइप लाइन बिछाने के दो दिन बाद ही पाइप लाइन फट गई। इससे आसपास की सड़कों पर पानी जा भरा। तेज बहाव के कारण वहां गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें वाहन फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको निकाला जा सका।
स्थानीय निवासी राहुल कुशवाहा, रोहित सेन और दीपक परिहार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे अचानक पाइप लाइन फट गई। यहां कुछ दिन पहले ही यह पाइप लाइन बिछाई गई थी। इससे बड़ागांव गेट बाहर स्थित टंकी को जोड़ा जाना था। पाइप फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह वॉल्व बंद कराया, जिसके बाद पानी का बहाव रुका। इसी तरह कई अन्य इलाकों में भी पाइप लाइन के फटने की शिकायत आ रही है। नोडल अभियंता मुकेश सिंह का कहना है कि टेस्टिंग के दौरान जहां दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें दुरुस्त कराने का काम कराया जा रहा है।
दूसरे दिन भी कई मोहल्लों में पहुंचा गंदा पानी
झांसी। कई मोहल्लों में बुधवार को भी मटमैला पानी आने की शिकायत बनी रही। खुशीपुरा प्रथम और मोहिनी बाबा क्षेत्र समेत कई मोहल्लों में लोग परेशान रहे। अयोध्यापुरी कॉलोनी, सीपरी बाजार, खातीबाबा, सिविल लाइंस, हंसारी, तालपुरा, ओल्ड बस स्टैंड, नरसिंह राव टौरिया, दरीगरान, खंडेराव गेट, सागर गेट, सिलवटगंज, खुशीपुरा, मसीहागंज, गुमनावारा, नंदनपुरा, सिमरधा, कोछाभांवर, भगवंतपुरा आदि इलाकों में इस तरह से गंदा पानी आ रहा है। अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह के मुताबिक नए पंप स्थापित होने की वजह से यह समस्या आ रही है। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। ब्यूरो