फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water filled in fields due to damage of minor

Jhansi News: माइनर क्षतिग्रस्त होने से खेतों में भरा पानी

Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Water filled in fields due to damage of minor
ग्राम बरौल में माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। पारीछा नहर से निकली बरौल और रमपुरा माइनर इन दिनों ओवरफ्लो होकर चल रही है। इसके अलावा यह दोनों ओर से जगह-जगह से फट भी गई है, जिससे इसका पानी आसपास के खेतों में भर गया है। खेतों में पानी भरा होने की वजह से किसानों के समक्ष धान की रोपाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
सिंचाई विभाग के बेतवा प्रखंड प्रथम की सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 79 लाख की लागत से माइनर में नए कुलावों, पुलियों के निर्माण और मिट्टी भराई कर साइटों को ऊंचा करने का काम शुरू किया गया था। लेकिन, धीमी रफ्तार की वजह से पिछले पांच महीनों में महज 40 फीसदी काम ही हो पाया है। एक ओर डामर की सड़क से सटी पट्टी का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि, दूसरी ओर अंदर की तरफ से छिलाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी का नतीजा है कि पिछले पंद्रह दिनों के दरम्यान लाखों लीटर पानी माइनर से बहकर आसपास के खेतों में भर गया है।
विज्ञापन


ग्राम बरौल के दीपेंद्र सिंह यादव, वीरसिंह यादव, बलराम, जगमोहन, टिंकू यादव, शेर सिंह, सुंदर सिंह, इंद्रपाल, छिदामीलाल, योगेंद्र सिंह, चंदन सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि धान की बुआई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन पानी भरा होने की वजह से वह खेतों को बुआई के लिए तैयार नहीं कर पा रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर माइनर के अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

तालाब व पोखरों को भरने के लिए माइनर को फुल गेज चलाया जा रहा है। शिकायत पर नहर का संचालन बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं, बजट के अभाव में माइनर के सुदृढ़ीकरण का कार्य रुका हुआ है। - पवन अहिरवार, अवर अभियंता-सिंचाई विभाग

ग्राम बरौल में माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

ग्राम बरौल में माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

ग्राम बरौल में माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

ग्राम बरौल में माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed