फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water crisis in Ranipur, tanker gets emptied in minutes

Jhansi News: रानीपुर में जल संकट, मिनटों में खाली हो जाता है टैंकर

Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Ranipur, tanker gets emptied in minutes
रानीपुर। गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है तथा दिन का तापमान 45 पार कर गया है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी समस्या बनी हुई है। जिन इलाकों में टैंकर पहुंचते हैं वे कुछ ही मिनटों में खाली हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान से जो जलापूर्ति आ रही है वह दूषित है, जो पीने योग्य नहीं है। जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। नगर की एक बड़ी आबादी में जल संस्थान की टंकी से जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाड़गंज निवासी बृजमोहन आर्य, अक्षय कुमार, परमानंद, जुगल किशोर, जानकी प्रसाद, नीलू, राहुल आदि का कहना है कि लाड़गंज में जल संस्थान से आंशिक रूप से जलापूर्ति होती है लेकिन जो आपूर्ति आती भी है वह गंदी एवं दूषित आती है। इस समय गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी हो रही है। लोग टैंकरों पर निर्भर है। टैंकर आते ही यहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है तथा कुछ ही मिनटों में टैंकर खाली हो जाता है।
विज्ञापन



गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा 6 टैंकरों से नगर में जलापूर्ति हो रही है जिससे लगभग 80-90 चक्कर लगाए जा रहे हैं। संकटग्रस्त मोहल्लों में पानी पहुंचाया जा रहा है। नगर के बाहर तमाम नलकूप लगे हैं उनके माध्यम से मोहल्लों में पानी पहुंच रहा है। जहां-जहां पानी की किल्लत है पाइपलाइन डलवा कर पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed