{"_id":"659863b5f52723d86f0c6ef1","slug":"water-corporation-contractors-not-found-for-24-hour-water-supply-project-jhansi-news-c-360-1-jh11001-2723-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम : 24 घंटे पानी पहुंचाने की परियोजना को नहीं मिले ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम : 24 घंटे पानी पहुंचाने की परियोजना को नहीं मिले ठेकेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जलनिगम द्वारा लहरगिर्द वार्ड में रहने वाले लोगों को 24 घंटे पानी पहुंचाने की परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत 11 करोड़ की लागत से दो हजार परिवारों को 24 घंटे पानी घरों तक पहुंचाने की योजना है। इसका खाका तैयार किया गया था। पांच दिसंबर को निविदा निकाली गई थी, लेकिन किसी भी कार्यदायी संस्था ने काम काे करने में रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे में अब री-टेंडरिंग प्रक्रिया कराई जा रही है।
विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत लहरगिर्द में दो हजार परिवारों को 24 घंटे पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने, टंकी निर्माण, नल कनेक्शन दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन इस काम को करने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं।
उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया दोबारा कराई जा रही है।