फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Watch beauty of bundelkhand in photography exhibition

फोटोग्राफी प्रदर्शनी में देखिये बुंदेलखंड की धरोहर

Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Watch beauty of bundelkhand in photography exhibition
फोटोग्राफी प्रदर्शनी में देखिये बुंदेलखंड की धरोहर
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ललित कला संस्थान की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में 19 अगस्त को फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी, पेशेवर एवं शौकियां फोटोग्राफर बुंदेलखंड की धरोहरों एवं प्राकृतिक दृश्यों को प्रस्तुत करने वाले चित्रों को प्रदर्शनी में लगाएंगे।

बुंदेलखंड पुरातत्व धरोहरों एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहीं वजह है कि धीरे - धीरे झांसी, कालिंजर, ललितपुर, महोबा सहित कई अन्य जिलों के पुरातत्व धरोहर एवं प्राकृतिक स्थल देश - विदेश में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं। अधिक से अधिक पर्यटक आए और स्थानीय लोग बुंदेलखंड की इन धरोहरों से परिचित हो, इसके लिए बुंदेलखंड पर आधारित फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें प्रतिभागी कैमरे अथवा मोबाइल से फोटो खींचकर उसके प्रिंट को 6 गुणा 12 इंच में ललित कला संस्थान के कार्यालय में जमा कर सकते है। फोटोग्राफी जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों फोटोग्राफी के कलात्मक दृष्टिकोण को मंच पर उभारना भी है। वहीं लोगों में बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों को लेकर एक रुझान पैदा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed