{"_id":"611a665718565a1be20778d7","slug":"was-going-to-bigg-boss-reached-jil-facebook-girl-friend-filed-case-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जा रहा था बिग बॉस में, फेसबुक वाली प्रेमिका की वजह से पहुंच गया जेल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जा रहा था बिग बॉस में, फेसबुक वाली प्रेमिका की वजह से पहुंच गया जेल, जानें पूरा मामला
Mon, 16 Aug 2021 06:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:51 PM IST
सार
हिमांशु ने बताया कि उसकी इच्छा बिग बॉस शो में जाने की थी। ऑडिशन के लिए अपॉइंटमेंट भी मिल गया था। उसे रात में ही मुंबई जाना था। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के मोहल्ला दीनदयाल नगर निवासी हिमांशु की दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से आगरा की एक लड़की से जान पहचान हुई थी। युवती ने झांसी आकर उससे मुलाकात भी की थी। दोनों के बीच संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
लेकिन, बाद में किसी बात को लेकर युवती से संबंध खराब हो गए, तो उसने हिमांशु पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसे सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हिमांशु ने बताया कि उसकी इच्छा बिग बॉस शो में जाने की थी। ऑडिशन के लिए अपॉइंटमेंट भी मिल गया था। उसे रात में ही मुंबई जाना था। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। युवक ने खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन