फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   warning to family members

बेटों को मार दिया अब तुम लोग भी नहीं बचोगे

Fri, 31 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
warning to family members
झांसी। कोटी चमरऊआ बांध पर भाईयों को टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी सीधा मृतकों के घर पहुंचा था। जहां उसने मां को धमकाया कि उसके दोनाें पुत्रों को तो मार दिया है, अब तुम लोग भी नहीं बचोगे। यह सुनकर मां घबरा गई। कमरे में बंद होकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर गांव में दहशत फैलाने के बाद आरोपी कार लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही सभी मौके पर पहुंचकर दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हुए विवाद के बाद नीरज व विवेक की मौत से जहां पूरे गांव में कोहराम मचा है। आसपास के गांव के लोग भी मृतकों के घर पहुंच गए। सभी परिजनों को ढाढस बंधाते रहे, लेकिन परिवार के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। बार-बार मां व पिता अपने बच्चों को याद कर बिखलते नजर आए। घर के बाहर गांव वालों की भीड़ लगी रही। कोई उनके अच्छे स्वभाव को तो कोई अच्छी बातों को सोचकर याद कर रहे थे। चार भाईयों में मृतक नीरज सबसे बड़ा था, जबकि विवेक तीसरे नंबर का था। नीरज की शादी डेढ़ साल पहले मध्य प्रदेश के डामरौन गांव में हुई था। नीरज का छह माह का पुत्र भी है। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी वर्षा बेसुध हो गई। मां गीता का भी यह हाल रहा। पिता तो घर के अंदर आने में भी कांप रहे थे। उनको बाहर लोग समझाते, लेकिन वह हर बार अपने दोनों पुत्रों को याद करते।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम हाउस पर कई थानों का फोर्स तैनात रहा। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
कड़ी सुरक्षा मेें पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को घर लाया गया। कुछ देर रोकने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शमशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed