{"_id":"5dfbd2ab8ebc3e87e618b51d","slug":"waman-died-in-accident-9-injured-jhansi-news-jhs1554381140","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन पलटने से महिला की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन पलटने से महिला की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास पलटी पड़ी क्रेन।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन पलटने से महिला मजदूर की मौत, नौ घायल
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए चल रहे काम के दौरान पिलर पर गार्डर रखते समय बृहस्पतिवार की शाम क्रेन पलट गई। इस दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का निर्माण उप्र सेतु निगम करा रहा है। रेलवे क्रॉसिंग से नेहरू नगर की ओर अब तक आठ पिलर का निर्माण हो चुका है। रेलवे क्रॉसिंग से ठीक पहले एक और पिलर बनाया गया है। शाम को करीब सवा सात बजे पिलर पर गार्डर रखा जा रहा था। लगभग 25 महिला व पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन चालक का नियंत्रण बिगड़ा और क्रेन पलट गई। क्रेन के नीचे महिलाएं दब गईं। आसपास मौजूद मजदूरों ने किसी तरह क्रेन को उठाया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने मजदूरों को अस्पताल पहुंचवाया।
वहां नेहरू नगर के अंबेडकरनगर निवासी विमला (46) पत्नी भैय्यन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, राजकुमारी (30) पत्नी रामप्रसाद, रेखा (25) पत्नी दशरथ, राजकुमारी (25) पत्नी संजीव, ममता (30) पत्नी सुरेंद्र, पूूजा (25) पुत्री मुकुंदी, फूलबाई (50) पत्नी चुन्नीलाल, विमला (32) पत्नी घनश्याम, मीरा (30) पत्नी रमेश, रैना (45) पत्नी वीरन व सखी (35) पत्नी गुड्डन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज का काम कर रही क्रेन पलटने से मृत महिला के पास जिला अस्पताल ?- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन