फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   walk through thermal screening machine to be installed in station

स्टेशन पर लगेगी वॉक थ्रू थर्मल स्क्रीनिंग मशीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
walk through thermal screening machine to be installed in station
lरेलवे स्टेशन पर जल्द ही वॉक थ्रू थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगने जा रही है। इस मशीन के लगने पर यात्रियों को शरीर के तापमान की जांच के लिए रुकना नहीं होगा। मशीन के सामने से निकलते ही यात्री के शरीर के तापमान का पता लग जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जांच के यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर बुलाया जा रहा है। ट्रेनों में उन्हीं यात्रियों को सवार होने दिया जा रहा है, जिनका सामान्य तापमान 98.6 डिग्री (फारेनहाइट) तक आ रहा है। इससे ऊपर तापमान आने पर माना जाता है कि यात्री को बुखार है और यात्रा करने की स्थिति में नहीं है। अभी इस जांच के लिए मुख्य द्वार के हॉल में थर्मल स्क्रीनिंग कंप्यूटर लगाया गया है। कंप्यूटर के सामने खड़े होने और एक हाथ का पंजा साइड से लगाने पर तापमान उसकी स्क्रीन पर लिखकर आ जाता है। अगर यात्रियों की कतार लंबी है तो इस जांच में लंबा समय लग जाता है। एक मशीन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे अब वॉक थ्रू थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाने जा रहा है। इस मशीन के सामने से निकलते ही उसके शरीर के तापमान का पता लग जाएगा। इसमें यात्रियों को जांच के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी। रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग- अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शुरू किया। इसके बाद 12 मई से अप और डाउन की तीस स्पेशल राजधानी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक जून से 200 मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें (अप और डाउन की 100 गाड़ियां) चलना शुरू हो गईं हैं। प्रत्येक ट्रेन में 1000 से 1200 यात्री सफर कर रहे हैं। - वॉक थ्रू थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाने के लिए एसएनटी विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही यह मशीन झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर लगेगी। अखिल शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed