फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Waiting for heavy rain in monsoon season

मानसूनी सीजन में झमाझम बारिश का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Waiting for heavy rain in monsoon season
झांसी। मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद अब तक झांसी में झमाझम बारिश नहीं हुई है। बीच-बीच में बादल तो छाते हैं लेकिन तेज बरसात नहीं होती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी आसमान खुला होने की वजह से तेज धूप और उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की वजह से लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा। हालांकि, शाम को सर्द हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिली। प्री मानसून के पहले ही मध्य जून में बारिश होने की वजह से मानसूनी वर्षा के अच्छे संकेत मिले थे। प्री मानसून के दौरान भी हल्की-फुल्की बारिश होती रही। सिर्फ एक-दो बार ही तेज वर्षा हुई। जून के अंतिम सप्ताह में झांसी में मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। कई बार बादल तो छाए लेकिन रिमझिम या बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे। बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने से दोपहर में घरों से बाहर निकलने वाले लोग पसीना-पसीना होते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया और हल्की सर्द हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में बारिश की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। ये रह सकता पारा दिन          अधिकतम तापमान शनिवार             36 रविवार              37 सोमवार             34 मंगलवार            31 बुधवार              32 बृहस्पतिवार         34 शुक्रवार             34
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed