फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wailing, the mother cried out, "They killed my daughter... hang the murderer."

Jhansi News: बिखलते हुए मां बोली, हमाई मोड़ी को मार दाऔ...हत्यारे को फांसी देओ

Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Wailing, the mother cried out, "They killed my daughter... hang the murderer."
हत्या ... आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में छात्रा की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद मौजूद पुलिस और ल
झांसी। चंचल की शादी पिछले महीने बबीना के खैलार इलाके में तय हो गई थी। परिवार के लोग सगाई की तैयारियों में जुटे थे। एक-एक सामान जुटाया जा रहा था। दो दिन पहले ही दूल्हे को दी जाने वाली गाड़ी खरीदकर घर लाई गई थी। मां सपना, पिता सोनू, चाचा समेत सभी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को भी रोजाना की तरह दोपहर चंचल की मां घरेलू कामकाज कर रही थी, तभी देवर मोनू ने फोन करके चंचल को गोली मार दिए जाने की बात बताई। यह सुनते ही पूरा परिवार बदहवास हो उठा। मां-बाप सिद्धेश्वर नगर जा पहुंचे। यहां बेटी का खून से सना शव देखकर मां बिलख-बिलख कर रोने लगी। कमल का नाम लेकर उसके लिए फांसी की सजा की मांग करने लगी। रोते हुए बोली, उसने हमाई मोड़ी को मार दाऔ..उसे फांसी देओ। दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि कमल उसका कई साल से पीछा कर रहा था। परेशान होकर कटवाकर उसका नाम दूसरे स्कूल में लिखवाया, लेकिन कमल वहां भी उसे परेशान करता था। इस वजह से वह ट्यूशन भी नहीं जा पाती थी। परिवार में चंचल बड़ी थी, जबकि उससे छोटा भाई शिवा अभी दस साल का है। वह भी स्कूल में पढ़ने जाता है। पिता सोनू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन



चंचल की लाश उठा लो, मैंने उसे गोली मार दी ....
दुस्साहसिक तरीके से घर में घुसकर हत्या के बाद आरोपी कमल अपने खोड़न स्थित घर पहुंचा। कमल का घर भी खोड़न में सोनू के घर के करीब है। यहां चंचल का चाचा मोनू घर के बाहर काम कर रहा था। मोनू ने बताया कि कमल ने उसके पास आकर आकर कहा, चंचल की लाश उठा लो, मैंने उसे गोली मार दी। मोनू के मुताबिक उसके हाथ में तमंचा था, जिसे देखकर वह सहम उठा। उस दौरान उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की लेकिन, वहां मौजूद कमल की मां समेत अन्य मोहल्ले वालों ने उसे किसी तरह पकड़ लिया। उन लोगों को धक्का देकर वह इनकी पकड़ से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या ... आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में छात्रा की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद मौजूद पुलिस और ल

हत्या ... आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में छात्रा की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद मौजूद पुलिस और ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed