फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voting took place in the first phase of Panchayat elections between ruckus and nuisance

पंचायत चुनाव के पहले चरण में हंगामा व उपद्रव के बीच हुई वोटिंग

Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Voting took place in the first phase of Panchayat elections between ruckus and nuisance
दतिया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का आगाज हंगामे और उपद्रव के साथ हुआ। यहां दो स्थानों पर दबंगाें द्वारा मतपेटी लूटने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्राम बरौदी में दबंगों ने फायरिंग कर मतपेटी लूटकर उसे हैंडपंप पर ले जाकर पानी भर दिया। वहीं ,ग्राम हथलई में दबंगों ने मतपेटी लूटकर उसे कुएं में फेंक दिया। बरौदी के ग्रामीणों ने दतिया पहुंचकर थाना प्रभारी को हटाने की मांग करते हुये झांसी-ग्वालियर हाईवे पर राजघाट कॉलोनी के गेट के सामने जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलने पर भाजपा के युवा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा सहित कलेक्टर संजय कुमार और एसपी अमन सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। डॉ. मिश्रा, कलेक्टर कुमार और एसपी राठौड़ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।
विज्ञापन

उपद्रव वाले मतदान केंद्रों पर 27 जून सोमवार को पुनर्मतदान करवाया जाएगा। दतिया जनपद पंचायत के ग्राम बरौदी में एक प्रत्याशी और उसके समर्थक फायरिंग करते हुए मतदान केंद्र के अंदर घुस गए और मतपेटी लूट ली और स्कूल प्रांगण में लगे हैंडपंप पर ले जाकर उसमें पानी भर दिया। दबंगों ने लाठियों से मतपेटी को तोड़ने का प्रयास भी किया। इसी प्रकार ग्राम हतलई में भी दबंगों ने मतदान केंद्र में घुसकर मतपेटी लूट ली और उसे कुआं में फेंक दिया। वहीं, कुछ अन्य जगहों से छिटपुट घटनाओं की जानकारी सामने आई है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरु हो गया था। तीन बजे तक 75 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 85 प्रतिशत तक रहा। पहले चरण के मतदान में दतिया जनपद पंचायत की 131 ग्राम पंचायतों, पांच जिला पंचायत सदस्यों एवं पच्चीस जनपद पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ, हालांकि सुबह के वक्त मतदान की गति धीमी रही। नौ बजे तक करीब अठारह फीसदी मतदान हो सका था, ग्यारह बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग चालीस प्रतिशत पहुंच गया। तीन बजे तक मतदान पचहत्तर प्रतिशत से अधिक हो गया था। दोपहर तीन बजे तक 1 लाख 54 हजार 352 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 83 हजार 94 पुरुष मतदाता और 71 हजार 258 महिला मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावों को लेकर ग्रामीणों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। खासतौर पर ग्रामीण महिलाएं कामकाज से फुर्सत होकर मतदान केंद्रों पर पहुंची और घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर मतदान किया। चूंकि, एक मतदाता को कुल चार वोट डालने थे, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान करना था, इस कारण एक मतदाता को वोट में डालने करीब दस मिनट का वक्त लग रहा था, इस कारण लाइन में लगे अन्य मतदाताओं को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed