{"_id":"5fff5dbb8ebc3e340a04a89c","slug":"voting-centre-only-six-booths-jhansi-news-jhs186003586","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मतदान केंद्र में छह से अधिक बूथ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मतदान केंद्र में छह से अधिक बूथ नहीं
विज्ञापन
voter id.jpg
- फोटो : voter id.jpg
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गईं। आयोग ने एक मतदान केंद्र में अधिकतम छह बूथ रखने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक ही तैयारी करने को कहा गया है। जनपद से आयोग को मतदान केंद्रों की सूची भेज दी गई।
पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा। आयोग ने मतदान कराने को लेकर जनपदवार दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक न्यूतनम 400 मतदाताओं के लिए एक बूथ बनाया जाएगा जबकि अधिकतम 800 मतदाता शामिल किए जा सकते हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से कराने के लिए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम छह बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इनसे अधिक बूथ पर रोक लगाई गई है हालांकि जनपद में छह मतदान केंद्र ही ऐसे चिह्नित हुए जहां छह से अधिक बूथ बने थे।
ऐसे में इनका विकल्प तलाशा जा रहा। चुनावी तैयारियों के मुताबिक जनपद में कुल 759 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं, जिनमें कुल 1672 बूथ बनाए जाएंगे। बता दें, इस बार सभी चार पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो चुका जबकि जिला पंचायत का कार्यकाल आज खत्म हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मार्च में खत्म होगा।
विज्ञापन
आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा
मतदाता सूची में जोड़े अथवा हटाए गए नामों को लेकर दर्ज आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा कर लिया गया है। अब 21 जनवरी तक इस निर्वाचक नामावली का जनसामान्य निरीक्षण कर सकेंगे। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।