{"_id":"586d4b674f1c1b076515883d","slug":"voters-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनें वोटर, मतदाता सूची का प्रकाशन 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनें वोटर, मतदाता सूची का प्रकाशन 12 को
jhansi
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
वाोटिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन कार्यालय ने भी तैयारी तेज कर दी है। गतिविधियां बढ़ गई हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। इसके बाद नामांकन के अंतिम दिन तक मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। अभी तक मतदाता सूची में 64,016 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, लेकिन 36,857 के नाम हटाए गए। इस तरह 26,712 वोटरों के नाम बढ़ गए हैं।
जिले में बबीना, झांसी, मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा सीटें हैं। जिले में मतदाताओं की संख्या 14,59,611 है। इसमें से 7,85,154 पुरुष और 6,74,399 महिला वोटर हैं। जबकि, अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) 58 हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया था, लेकिन इसके बाद भी प्रति हजार पुरुषों पर 859 महिलाओं का औसत है।
- बबीना
मतदाता - 3,22,984
पुरुष - 1,74,868
महिला - 1,48,104
अन्य - 12
- झांसी
मतदाता - 3,96,911
पुरुष - 2,14,159
महिला - 1,82,732
अन्य - 20
- मऊरानीपुर
मतदाता- 4,01,576
पुरुष - 2,13,944
महिला - 1,87,618
अन्य- 14
- गरौठा
मतदाता - 3,38,140
पुरुष - 1,82,183
महिला - 1,55,945
अन्य - 12
ये जानना जरूरी है
यदि कोई मतदाता अपना नाम वोटर सूची में जुड़वाना अथवा कटवाना चाहता है या फिर नाम में संशोधन कराना चाहता है तो वह संबंधित फार्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर प्रत्याशियों के नामांकन के अंतिम दिन तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
फार्म- 6: नया नाम जोड़ने के लिए
फार्म- 6क : विदेश में रहते हो तो नाम जुड़वाने के लिए
फार्म-7: नाम कटवाने के लिए
फार्म- 8: नाम संशोधन के लिए
फार्म- 8ए: मतदेय स्थल अथवा पता बदलने के लिए
फार्म- 002: वोटर कार्ड में फोटोग्राफ लगवाने के लिए