फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Volleyball: Lalitpur defeated Bhander

वॉलीबॉल : ललितपुर ने भांडेर को दी शिकस्त

Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Lalitpur defeated Bhander
घुराट में आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


टूर्नामेंट में भांडेर, बांदा, तेजपुरा, सिजारा, बुढ़ाई आदि टीमों ने किया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। नगर के घुराट में दो दिवसीय विवेक निरंजन पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल एवं समापन पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामजी गुप्त के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि प्रयाग दास निरंजन व अनिल महाराज सेमरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेन्द्र चौबे महाराज प्रधान प्रतिनिधि घुराट ने की। फाइनल मुकाबले में बांदा ने भांडेर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

टूर्नामेंट का सातवां मैच तेजपुरा और विवेक निरंजन खेल अकादमी के मध्य हुआ। विवेक निरंजन खेल अकादमी ने 25 -13,16 -25 और 25-18 से तेजपुरा को हराया। आठवां मैच ललितपुर और भांडेर के मध्य में हुआ। ललितपुर ने 25-12 और 25-20 से भांडेर को हराया। 9वां मैच तेजपुरा और ललितपुर के मध्य हुआ। इसमें तेजपुरा ने 25-22 और 26 -25 से ललितपुर को हराया।
विज्ञापन



दसवां मैच भांडेर और बांदा के मध्य हुआ, जिसमें बांदा ने 22-25, 26- 24 और 25-23 से भांडेर को हराया। 11वां सेमी लीग विवेक निरंजन खेल अकादमी और बांदा के मध्य हुआ। इसमें बांदा ने 31-29 25-22 और 25 -20 से मैच अपने नाम किया। 12वां सेमी लीग विवेक निरंजन खेल एकेडमी एवं भांडेर के मध्य हुआ। इसमें बांदा ने 25-27, 25-17, 25-22 से मैच अपने नाम किया। फाइनल मैंच भांडेर और बांदा के मध्य हुआ। इसमें बांदा ने 25-20, 23- 25, 25- 22 से भांडेर को हराकर कर विवेक निरंजन क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा किया। निर्णायक बद्री प्रसाद, राज किशोर तिवारी, राजेश पटेल, आदित्य बबेले, अभिषेक यादव रहे। इस अवसर पर राहुल राजा, हिमांशु सोनी, जोशी, गोलू, हरेंद्र,चंद्रभान पटेल, अशोक श्रीवास, मजीद खां, मयाराम अहिरवार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed