{"_id":"5fca95ff8ebc3ecfde6c8bd1","slug":"vip-traveller-not-find-in-satabdi-express-jhansi-news-jhs182683492","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में आधी से ज्यादा सीटों को नहीं मिल रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में आधी से ज्यादा सीटों को नहीं मिल रहे मुसाफिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल में शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन को सवारियां नहीं मिल पा रहीं हैं। इस ट्रेन की क्षमता 1204 यात्रियों की है, लेकिन महज चार सौ मुसाफिर प्रतिदिन मिल पा रहे हैं। इससे अप और डाउन की दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन 20 लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। जबकि, विशेष ट्रेनों में यात्रियों में सीट को लेकर मारामारी मची रहती है।
कोरोना काल में रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा वीआईपी ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं। इसमें नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। इस ट्रेन में 14 चेयर कार व दो एक्जीक्यूटिव कोच लगते हैं। एक्जीक्यूटिव कोच में 112 व चेयर कार में 1092 सीटें हैं।
नई दिल्ली से हबीबगंज का एक्जीक्यूटिव कोच का किराया 2415 व चेयर कार का 1200 रुपये है। कोरोना काल से पूर्व इस ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल रहता था। लेकिन इन दिनों इस ट्रेन को पर्याप्त संख्या में यात्री भी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रतिदिन आधी से अधिक सीटें खालीं जा रहीं हैं। इस ट्रेन को सवारियां न मिल पाने के कारण निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि अभी वीआईपी ट्रेनों को पर्याप्त ट्रैफिक नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों की मांग बढ़ने पर गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकेगा।