{"_id":"6a4ebe1d51699c69b3091fb4","slug":"villagers-will-benefit-from-the-self-employment-scheme-of-the-postal-department-jhansi-news-c-11-jhs1019-830923-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डाक विभाग की स्वयं रोजगार योजना से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डाक विभाग की स्वयं रोजगार योजना से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
झांसी। भारतीय डाक विभाग, झांसी मंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों मेें बीमा सुरक्षा का विस्तार और स्वरोजगार के नए मौके बढ़ाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बीमा सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें डाक जीवन बीमा निगम और ग्रामीण डाक जीवन बीमा निगम पॉलिसियों की बिक्री के साथ अभिकर्ताओं का नामांकन भी किया जाएगा।
प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि यह आदेश पीएलआई निदेशालय से जारी किए गए हैं। शिविरों में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बीमा पॉलिसी व्यवसाय से आजीविका के मौके दिए जाएगें। इसके लिए भारत सरकार की ओर से मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास जरूरी है। बुधवार को डाक विभाग विकास अधिकारी रवि साहू और डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार सिंह को समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए।