फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers got ownership rights of houses

Jhansi News: ग्रामीणों को घरों का मालिकाना हक मिला

Sun, 19 Jan 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers got ownership rights of houses

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



मऊरानीपुर। तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी आरपी रमा निरंजन रहीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के 50 पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इससे अब संपत्ति को लेकर ग्रामीणों में अब किसी प्रकार के विवाद की आशंका कम रहेगी। जिस तरह कृषि भूमि के मालिकाना हक का दस्तावेज खतौनी होती है। उसी तरह अब घरों के दस्तावेज के रूप में घरौनी होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने स्वामित्व योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। घरौनी प्रमाण पत्र मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर अधिकार मिलेगा। वह भी अपनी संपत्ति का उपयोग बैंक से लोन लेकर व्यापार शुरू करने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित अन्य कार्यों में कर सकते हैं।
विज्ञापन




अध्यक्षता कर रहे एसडीएम गोपेश तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीणों की संपत्ति की ड्रोन के जरिए मैपिंग की गई है। इस दौरान नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार प्रभात कुमार, प्रमोद चतुर्वेदी, रोहित सोनी, मुकेश पटेल, सुधांशु अवस्थी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed