फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villager upset

अपात्र ठहराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप

Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villager upset
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किए जाने से नाराज कई ग्रामीण मंगलवार को विकास भवन पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों का कहना था जानबूझकर उनको सूची से बाहर किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विकास खंड बंगरा के कनौर गांव निवासी ग्रामीणों का कहना है कि उनका पहले चयन किया गया। इसके बाद सत्यापन के नाम पर सभी को बाहर किया जा रहा जबकि उनमें से किसी के पास पक्का मकान नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनमाने तरीके से उनको सूची से बाहर किया जा रहा है। गांव में सत्यापन करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आया। ग्रामीणों ने इसमें भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने सीडीओ से मिलकर अपनी समस्या बताई और गांव में भेजकर सत्यापन कराने की मांग की। इस दौरान राजकुमार, दरई, रामरतन, देवीसिंह, मनसुख, ब्रजलाल, कामता, रामप्रसाद, अछरू लाल, रंधीर, सूरे समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed