फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village head's son dies due to collision with uncontrolled bike

Jhansi News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से ग्राम प्रधान के बेटे की मौत

Tue, 18 Feb 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Village head's son dies due to collision with uncontrolled bike

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अड़जार गांव की महिला प्रधान के बेटे की मौत हो गई। वह भांजे की बरात में गया हुआ था। विवाह घर के बाहर वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सकरार थाना इलाके के ग्राम अड़जार निवासी उपेंद्र (35) की मां शांति देवी ग्राम प्रधान हैं। उपेंद्र बतौर प्रधान प्रतिनिधि मां के कामकाज में हाथ बंटाता था। मृतक के फुफेरे भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि शनिवार को उपेंद्र की बहन की जेठानी के बेटे की शादी थी। बरात बसारी से निनौरा गांव गई थी। बरात में उपेंद्र भी गया था। उपेंद्र विवाह घर के पास फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने उपेंद्र को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तीन भाइयों में उपेंद्र दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई मनोज और छोटा कलेंद्र हैं। उपेंद्र के छोटे-छोटे दो मासूम बेटे छह साल का संदीप और तीन साल का नवीन है। पति को यादकर पत्नी चंदा बार-बार बेसुध हो जा रही है। अन्य परिजन का भी बुरा हाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed