फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village head's brother caught gambling

Jhansi News: जुआ खेलता पकड़ा गया ग्राम प्रधान का भाई

Sun, 18 Aug 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Village head's brother caught gambling
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा पुलिस ने जुआ खेल रहे सारमऊ के ग्राम प्रधान के भाई समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से करीब बीस हजार रुपये बरामद किए। चारों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को सारमऊ में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। शनिवार को पुलिस ने गांव में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही गांव में खलबली मच गई। भगदड़ मचने से कई युवक भाग निकले जबकि पुलिस ने घेरकर चार को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में सारमऊ ग्राम प्रधान का भाई महेंद्र दास पुत्र भैयालाल समेत जीवनलाल, कोमल सिंह एवं नरेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने फड़ से 19 हजार रुपये एवं जमा तलाशी के दौरान युवकों के पास से 900 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह, महेश कुमार, शशिकांत, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed