फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video of altercation between Inspector and MLA went viral on social media

Jhansi News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दरोगा और विधायक की नोकझोंक का वीडियो

Tue, 03 Sep 2024 06:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Video of altercation between Inspector and MLA went viral on social media
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट 17 सेंकेंड लंबे इस वीडियो में बबीना विधायक एवं बड़ागांव थाना प्रभारी अनुज गंगवार के बीच तीखी नोकझोंक होती दिख रही है। यह वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
26 अगस्त को बड़ागांव के गोरारी गांव खेत में बिछे तार में पैर पड़ने से शशिकांत नामक एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विधायक राजीव पारीछा इसी मामले में एक पक्ष की पैरवी के लिए बड़ागांव थाने पहुंचे थे। विधायक को पहले थाना प्रभारी समझाने की कोशिश करते दिखाई पड़े लेकिन, विधायक अपनी बातों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इसके बाद दरोगा के सुर भी बदल गए। विधायक ने समय से सूचना न देने पर नाराजगी जाहिर की। दरोगा ने भी जवाब दिया कि हर बात बताना जरूरी नहीं है। विधायक ने दरोगा से कॉल रिकॉर्ड दिखाने को कहा लेकिन, दरोगा ने इससे भी इन्कार कर दिया। वीडियो के आखिरी में विधायक और दरोगा दोनों ही एक दूसरे से गलत अंदाज में बात करने का आरोप लगाते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सियासी चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

वर्जन
ऐसा वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। कोई वीडियो होगा, तब उसमें सामान्य चर्चा है। कार्यकर्ताओं की वजह से थाने में जाना पड़ता है। यहां दरोगा से किसी तरह को कोई विवाद नहीं हुआ।

राजीव सिंह पारीछा, विधायक बबीना


::::
इनसेट
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
युवक की मौत के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय जा पहुंचे। एसएसपी से मिलकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। इस वजह से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed