फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video of a son beating his elderly mother goes viral from jhansi

बेरहम बेटा: बुजुर्ग मां को पीटते कुपुत्र का वीडियो वायरल, 10 हजार रु. महीना लेकर भी नहीं भरा लालची औलाद का मन

Mon, 16 Sep 2024 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 09:39 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक ऊदल शराब का आदी है। पेंशन का पूरा पैसा हड़पने के बावजूद मां से पैसों की डिमांड करता है। इसी वजह से अक्सर अपनी बुजुर्ग मां को बुरी तरह मारता-पीटता है। 

विज्ञापन
Video of a son beating his elderly mother goes viral from jhansi
बेटे ने बुजुर्ग मां की पीटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों मृत पुरखों की याद में जहां श्राद्ध करने की तैयारी चल रही है वहीं, सोमवार को एक ऐसा ह्दय विदारक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जवान बेटा अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। पड़ोसियों का कहना है आरोपी बेटा पैसों के लिए अक्सर अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई करता है। सोमवार को वीडियो वायरल होते ही सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

मूलरूप से झांसी के तालपुरा निवासी ऊदल अहिरवार (45) पुत्र बुद्धिराज अपनी ससुराल अंबाबाय में रहता है। रेलवे से रिटायर्ड होने के करीब छह साल बाद पिता बुद्धिराज की मौत हो गई। उनकी पेंशन ऊदल की मां बैंदीबाई (75) के खाते में आती है। यह पैसा ऊदल ही निकलता है। सात हजार रुपये अपने दो भाइयों को देकर 10 हजार रुपये अपने पास रख लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक ऊदल शराब का आदी है। पेंशन का पूरा पैसा हड़पने के बावजूद मां से पैसों की डिमांड करता है। इसी वजह से अक्सर अपनी बुजुर्ग मां को बुरी तरह मारता-पीटता है। कई बार पड़ोसी आकर बीच-बचाव कर चुके। 

विज्ञापन

रविवार को भी मां की निर्ममता से पिटाई कर रहा था। पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर सीपरी बाजार पुलिस हरकत में आ गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed