{"_id":"609c313c8ebc3e374e680c06","slug":"vender-ne-women-traverller-par-hamla-kiya-jhansi-news-jhs194817897","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी स्टेशन पर वेंडर ने महिला यात्री पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी स्टेशन पर वेंडर ने महिला यात्री पर किया हमला
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मंगलवार रात को एक वेंडर ने महिला यात्री पर हमला कर दिया। इस दौरान प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। महिला यात्री द्वारा शिकायत न करने पर मामला दर्ज नहीं हो सका। वहीं झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01203 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस मंगलवार रात को प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकी। ट्रेन से उतरकर एक महिला यात्री ने एक वेंडर से पानी की बोतल की। वेंडर ने महिला यात्री को गर्म बोतल दे दी और बोतल के एवज में 20 रुपये शुल्क वसूल किया। महिला ने इसकी शिकायत की, तो वेंडर महिला पर हमलावर हो गया। महिला के परिजन भी ट्रेन से उतर आए। इस दौरान वेंडर ने महिला यात्री पर वाइपर से हमला कर दिया। प्लेटफार्म पर हंगामा होने की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर यात्री और वेंडर में कहासुनी हुई थी जिसे शांत करा दिया गया था। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
वेंडरों ने किया हुआ है अतिक्रमण
वेंडरों द्वारा यात्री से अभद्रता करने का यह पहला मामला नहीं है। स्टेशन पर वेंडर लोगों से ओवरचार्जिंग करते हैं। साथ ही वेंडरों ने तय स्थान से अधिक जगह घेरकर अपना सामान रखा हुआ है। पिछले दिनों भी राजधानी एक्सप्रेस के वेंडरों से स्टेशन के वेंडरों ने अभद्रता की थी। रेलवे प्रशासन वेंडरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।