फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   velentine kapals ne din bhar ki pyar mohavvat ki bate

वेलेंटाइन कपल्स ने दिन भर कीं प्यार-मुहब्बत की बातें

Mon, 15 Feb 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
velentine kapals ne din bhar ki pyar mohavvat ki bate
वेलेन्टाइन - डे उत्सव में नृत्य करतीं जेसीआई झांसी गूंज की महिलाएं। अमर उजाला
वेलेंटाइन कपल्स ने दिन भर कीं प्यार-मुहब्बत की बातें
विज्ञापन

झांसी। वेलेंटाइन डे पर रविवार को दिन भर प्यार-मुहब्बत का सिलसिला चलता रहा। किला, पार्कों, होटलों, रेस्टोरेंट में युवाओं की भीड़ रही। वहीं, मार्केट में गिफ्ट की ढेरों दुकानें सजी रहीं। अपने वेलेंटाइन को प्यार भरा खूबसूरत गिफ्ट देने के लिए युवा खूब उत्साहित दिखे। वहीं, क्लबों में भी वेलेंटाइन पार्टी बिंदास रही।
‘रोज डे’ से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक ‘वेलेंटाइन डे’ पर अपने पूरे शबाब पर था। जहां देखों वहां युवा दिख रहे थे। वेलेंटाइन डे पर पार्कों, रेस्टोरेंट और गिफ्ट गैलरी में युवा बतियाते दिखे। पार्कों में सेल्फी और पार्टी का दौर चल रहा था। सबसे ज्यादा ध्यान रोज बड (गुलाब की कली) पर था। एक गुलाब की कली 15 से 30 रुपये में बिकी। इंगलिश गुलाब सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं, वेलेंटाइन डे पर दोस्ती का वादा करने वाले वेलेंटाइन कपल्स ने पीला और सफेद गुलाब गिफ्ट किया। लव कोटेशन, कपल्स टैडीवेयर, हैंगिंग हार्ट और लव कपल्स गिफ्ट भी एक-दूसरे को दिए गए। रेस्टोरेंट में स्पेशल डिश युवाओं को परोसी गई। उधर, झांसी में जेसीआई की पार्टी में वेलेंटाइन कपल्स प्रतियोगिताएं खूब सराही गईं।
विज्ञापन

किले और पार्कों में रही पुलिस की पहरेदारी
वेलेंटाइन डे पर जहां युवा किला, पार्क और रेस्टोरेंट में अपने वेलेंटाइन के साथ थे वहीं, इन जगहों पर पुलिस भी खूब लगी रही। पार्कों में पुलिसकर्मी घूमते रहे ताकि किसी भी तरह के संगठन कोई हंगामा न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव बलून (गुब्बारा) आसमान में छोड़ा
कई जगह युवाओं ने लव बलून (हार्टशेप के गुब्बारे) खरीदे और उन्हें अपने वेेलेंटाइन के साथ गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। बाजार में गुब्बारे 10 रुपये में एक बिका। बड़े गुब्बारे 25 और बंच 100 रुपये में बिका।

गोल्डन गाउन और बालों में गुलाब लगा बिंदास बोलीं, हैप्पी वेलेंटाइन डे
झांसी। वेलेंटाइन डे की धूम और अभी तो पार्टी शुरू हुई है...गीत की मस्ती में जेसीआई झांसी गूंज की वेलेंटाइन डे पार्टी बिंदास रही। एक होटल में आयोजित इस वेलेंटाइन पार्टी में हर कोई झूम रहा था। थीम पार्टी में ब्लैक ब्लेजर में मिस्टर हैंडसम किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। वहीं, गोल्डन गाउन, साड़ी- लहंगा पहनकर बालों में गुलाब लगाए क्लब की सदस्य अपनी खूबसूरती से गजब ढा रहीं थीं। सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी वेलेंटाइन डे विश किया। हार्टशेप बलून (गुब्बारे) से सजा डांस फ्लोर और कपल्स गेम्स की मस्ती में शुरू हुई इस पार्टी में अर्ली बर्ड कपल्स (पार्टी में पहले आने वाले जोड़े) और स्वीट कपल्स फॉर ड्रेसअप में विजेता रहे जोड़ों को खूबसूरत गिफ्ट दिए गए। क्लब की वरिष्ठ रेखा राठौर ने अध्यक्षता की। क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल को सहयोग दिया। प्रोग्राम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सेजल राय और दीप्ती अग्रवाल रहीं। आभार सचिव रिया पटेल ने व्यक्त किया। पार्टी में ममता दसानी, प्रीति, राज, रचना, योगिता, पूजा, रेनू, अंजू, नेहा, नीतू, सीमा और माला सहित सभी ने खूब मजा किया। जेसीआई क्सालिक की वेलेंटाइन डे पार्टी में क्लब की सदस्य खूबसूरत पीले रंग की साड़ी में सजी संवरी दिखीं। उन्होंने पार्टी में खूब मजा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed