{"_id":"6064d1088ebc3e590d66c5dc","slug":"veksin-lagvane-ke-liye-ghanto-dhup-me-khade-hokar-karna-pda-intjar-jhansi-news-jhs1921257136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने के लिए घंटों धूप में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने के लिए घंटों धूप में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए घंटों धूप में खडे़ होकर करना पड़ा इंतजार
झांसी। जिला अस्पताल के हार्ट सेंटर में बुजुर्गों व बीमारों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को भीड़ अधिक होने के कारण बुजुर्ग व बीमारों को घंटों धूप में ही खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ.केके गुप्ता ने कहा कि सीएमओ नोडल अधिकारी हैं। उन्हें इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। जल्द कोई उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।
तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार होते ही मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जिसके चलते लोगों का घरों से निकला मुहाल हो गया है। जिला अस्पताल में 45 साल से अधिक उम्र वाले मरीजों व बुजुर्गों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण की व्यवस्था अस्पताल परिसर स्थित हार्ट सेंटर में की गई है। हार्ट सेंटर के बाहर ही वैक्सीन लगवाने वालों को लाइन में खड़ा किया जा रहा है। लाइन से हटने पर तुरंत ही पिछले व्यक्ति का नंबर आ जाता है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने वाले लोग धूम में ही खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से धूप से बचने का कोई भी इंतजाम नही किया गया है।