फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vehicles got stuck on the dilapidated highway, last night on the road

जर्जर हाइवे पर फंस गए वाहन, सड़क पर बीती रात

Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles got stuck on the dilapidated highway, last night on the road
झांसी। भारी बारिश की वजह से हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। गड्ढों से टकराकर गाड़ियां खराब हो रही हैं। खासतौर पर रात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। मदद के लिए कोई इंतजाम नहीं मिलता और लोगों को अपनी रात वाहन के साथ सड़कों पर ही गुजारनी पड़ जाती हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश ने फोरलेन हाईवे को गहरे जख्म दे दिए हैं। झांसी से शिवपुरी, ग्वालियर, ललितपुर व कानपुर हाईवे पर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और इनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। दिन में तो ये गड्ढे दूर से नजर आ जाते हैं। लेकिन, रात में दिखाई नहीं देते। वाहन चालकों को गड्ढों का अहसास तब होता है, जब उनका वाहन अचानक गड्ढे के ऊपर से गुजरता है और झटका खा जाता है। इससे गाड़ियां खराब हो जाती हैं। दिन में तो लोग जैसे-तैसे मदद का इंतजाम खोज लेते हैं। लेकिन, रात में खराब गाड़ियों को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आता है। ऐसे में लोगों को पूरी रात हाईवे पर ही गुजारनी पड़ती है। इससे हर समय खतरा बढ़ रहता है। दूर-दूर तक पुलिस नजर नहीं आती है और न ही पेट्रोलिंग करती दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed