फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vegitable and dal cost increase

कीमतों में उबाल, कैसे खाएं तड़के वाली दाल

Fri, 08 Nov 2019 06:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
vegitable and dal cost increase
मसूर दाल
महंगाई की मार प्याज तक ही सीमित नहीं है। इसका असर होटलों से लेकर घरों में बनने वाली दाल-रोटी तक आ गया है। महानगर में प्याज 60 से 80 रुपये किलो बिक रही है। कुछ इलाकों में इसके दाम 100 रुपये भी लिए गए। पिछले 15 दिनों में दालों के दाम भी 15 से 20 रुपये बढे़ हैं, वहीं मसालों में भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। नया आलू भी 40 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार शादी सीजन में अधिकांश खाने की वस्तुओं के भावों में गिरावट की संभावना नहीं हैं। सीपरी के किराना व्यापारी प्रभु दयाल साहू ने बताया कि झांसी के बाजार में कानपुर, ग्वालियर, इंदौर से माल आता है। किराना बाजार में आई तेजी का असर शादी की दावतों पर भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित किराना व्यापारी भगवती साहू के अनुसार मध्य प्रदेश में ज्यादा बरसात होने से दालों की फसल पर प्रभाव पड़ा है। वहीं, गृहणियों का कहना है कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में वृद्धि न हो, इसके लिए सरकार को उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में सरकारी स्टाल पर प्याज बिकी 28 रुपये किलो
महानगर के सब्जी मंडी परिसर में शासन के निर्देश पर सस्ते रेट पर प्याज बेचने के लिए निर्धारित दुकानों पर स्टाल लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को इन स्टालों पर ग्राहकों को 28 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा गया। उपनिदेशक मंडी प्रशासन चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि सभी मंडियों में प्याज के स्टालों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्याज बेची जा रही है। उनके अनुसार प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगे और जमाखोरी न हो, इसके लिए विभाग की प्रवर्तन टीमें जांच कर रही हैं। शासन ने प्याज के भंडारण सीमा को निर्धारित किया हुआ है।


प्याज काफी महंगी है। इससे किचन में खाना पकाने को लेकर समस्या हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह सख्ती करे, जिससे प्याज जैसी वस्तुओं के दाम न बढे़ं।
दीपाली - निवासी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर

प्याज व अन्य सब्जी और दालें दोनों ही महंगी हैं। इससे लोगों के भोजन पर असर पड़ा है। साथ ही आलू भी महंगा है।
ज्योति निवासी झोकनबाग

दाल, मसाले, तेल, प्याज सभी कुछ तो महंगा हो गया है। होटल का महंगा खाना तो छोड़िए घर पर तड़के वाली दाल भी कहां सस्ती रह गई।
आरती निवासी नंदनपुरा

महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा हुआ है। अमूमन इस मौसम में सब्जियां और दालें सस्ती होती हैं। लेकिन, प्याज के बढ़े भाव ने लोगों के भोजन में महंगाई का असर डाल दिया है।
साधना तिवारी, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी

किराना खाद्य वस्तुओं के प्रति किलो दाम
वस्तु वर्तमान रेट 15 दिन पहले के रेट
धुली उड़द 90 75 - 80
साबुत उड़द 80 65
मूंग धुली 90 से 95 80
अरहर की दाल 95 से 100 80
चना की दाल 60 50 से 52
काबुली चना 80 80
मसूर की दाल 60 55
शक्कर 38 37
आटा 24 से 26 21 से 23
मैदा 28 26
सूजी 34 31 से 32
बेसन 70 से 75 60 से 65
पैकिंग में रिफाइंड तेल 92 से 95 88 से 90
सरसों तेल 100 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed