फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vegetable supply decreased during rainy season, prices increased

Jhansi News: बरसात में सब्जियों की आवक घटी, दाम बढ़े

Mon, 21 Jul 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vegetable supply decreased during rainy season, prices increased

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। औसत से ज्यादा बारिश से सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे थोक से लेकर फुटकर मंडियों तक में सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। हरी धनिया के दाम 200 से 300 रुपये किलो पहुंच गए हैं।

इस साल हुई बरसात से खेतों में भराव होने के कारण बैंगन, कद्दू, तोरई, लौकी, अरबी सहित अन्य सब्जियों को खासा नुकसान पहुंचा है। बरसात से पहले जहां सब्जियों के दाम 20 या 30 रुपये प्रति किलो थे, वहीं अब उनके दाम कई गुना बढ़ गए हैं। किसान रामनरेश ने बताया कि लगातार पानी बरसने से खेतों में जलभराव हो गया था। धनिया व अन्य सब्जियों की जड़ें सड़नी शुरू हो गईं। सब्जी विक्रेता आशा रानी ने बताया कि कई सब्जियां इंदौर और आसपास के जिलों से आती हैं। भारी बरसात के कारण कई स्थानों से सब्जी की आवक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




ये है बाजार भाव



सब्जी (प्रति किलो) मौजूदा भाव (रुपये में) बरसात के पहले भाव (रुपये में) कुंदरु 60-70 25 कद़्दू 60-70 20
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबी 70-80 30



मुरार 90-100 50

बैंगन 40-60 15



भिंडी 70-80 30 सहजन फली 90-100 40

टमाटर 60-80 20 रोंसा फली 50-60 20



मिर्ची 60-80 30

गोभी 100-140 20



पत्तागोभी 80-120 30

सब्जियां तो आसमान छू रहीं हैं। इस कारण कभी दाल तो कभी बरसात के पहले तैयार की हुईं मूंग बरी बनाकर काम चला रहे हैं। धनिया तो बाजार में सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है।- सोनिया बुंदेला, गोंदू कंपाउंड

बरसात के पहले बाजार में सब्जियां मारी-मारी घूम रहीं थीं। तब रोज सब्जियां बन रहीं थीं। मगर अब बाजार में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोई भी सब्जी 60 रुपये से नीची नहीं है। -नाम.....


आल्हा घाट, सीपरी बाजार



पहले तो एक सब्जी लेने पर भी सब्जी विक्रेता फ्री में धनिया मिर्ची डाल देते थे। अब कहने पर भी नहीं डाल रहे हैं। जबकि, धनिया से ही सब्जियों में स्वाद आता है। कीमत 200 रुपये पहुंच गई है। - आशा श्रीवास, पुलिया नंबर 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed