बैडमिंटन में संरेख, वंशिका, नित्या ने जीता गोल्ड
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहे जिला स्कूल गेम्स में बैडमिंटन के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें संरेख चौरसिया, वंशिका जैन, नित्या शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीते। वहीं कई अन्य खेलों के मुकाबले भी हुए।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के सभी मैच ध्यानचंद स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुए। इसमें नवोदित खिलाड़ियों ने दर्शकों को अपनी प्रतिभा से रूबरू कराया। अंडर 10 बालक वर्ग में स्टेडियम के प्रखर जैन ने अर्श श्रीवास्तव को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसमें आशुतोष खरे ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 में भानी देवी गोयल कालेज के संरेख चौरसिया ने देवांश मिश्रा को, अंडर 19 में संरेख चौरसिया ने विपुल सिंह को हराकर गोल्ड जीता। बालिकाओं की अंडर 10 में अक्षिता खन्ना ने रिया प्रजापति को हराकर, अंडर 14 में वंशिका जैन ने नित्या शुक्ला को हराकर, अंडर 17 में नित्या शुक्ला ने वंशिका जैन को हराकर, अंडर 19 में वंशिका जैन ने नित्या शुक्ला को हराकर गोल्ड जीता। इस अवसर पर संजीव सरावगी, नागेंद्र वर्मा, अंचल सरावगी, कमल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।