फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Valmiki message yatra

वाल्मीकि संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Fri, 30 Oct 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Valmiki message yatra
महार्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर नगर में निकाली गई वाहन रैली । अमर उजाला
झांसी। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव महापर्व के तहत तीन दिवसीय महोत्सव का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। इस दौरान वाल्मीकि समाज की ओर से वाल्मीकि वाहन संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के युवाओं और लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ नगर निगम स्थित वाल्मीकि मंदिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राहुल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने समाज के लोगों को महर्षि वाल्मीकि के संदेशों को आत्मसात करने के लिए कहा। जन्मोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक प्याल के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा नगर निगम से इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, हंसारी, हरिजन कालोनी, सारंध्रा नगर, पुलिया नंबर नौ, राजीव नगर, गढ़िया गांव, प्रेमनगर, नंदनपुरा, कांशीराम पार्क, मसीहागंज, सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, बड़ा बाजार, बड़ागांव गेट, नारायण बाग, शिवाजी नगर, तालपुरा, लक्ष्मी गेट, ओरछा गेट, सैंयर गेट, मिनर्वा चौराहा होते हुए नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। इस मौके पर समाज के नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य संचालक कुंदनलाल नेताजी ने बताया कि शुक्रवार को सुंदर कांड और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। जबकि शनिवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर सियाराम महरौलिया, बाल कृष्ण गांचले, राकेश करौसिया, कुलदीप पहलवान, संजय पहलवान, सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed