फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vahan repairing and diesel coruption in nagar nigam

नगर निगम में चल रहा वाहनों की मरम्मत और डीजल का खेल

Sat, 20 Jun 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vahan repairing and diesel coruption in nagar nigam
नगर निगम - फोटो : ??? ????
झांसी। नगर निगम की कार्यशाला में वाहनों की मरम्मत और डीजल में चल रहे घालमेल को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यशाला में सालों से जमे कर्मचारियों को हटाने के साथ वाहनों की मरम्मत की जांच की मांग की जा रही है। पार्षदों ने मंडलायुक्त और महापौर को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल निगम की कार्यशाला में बीते कई सालों से भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें की जा रही हैं। निगम के पास नियमित कर्मचारियों की बड़ी संख्या होने के बाद भी कार्यशाला का पूरा काम आउटसोर्स कर्मचारियों के हवाले है। सफाई कर्मचारी को बाबू का काम सौंपा गया है। जबकि अन्य आउटसोर्स कर्मचारी गाड़ियों की मरम्मत में जमकर खेल कर रहा है। बताया जाता है कि महीनों तक गाड़ियों की मरम्मत नहीं की जाती है। साथ ही कभी भी गाड़ियों की सर्विस चालकों के सामने नहीं होती। पार्षद किशोरी रायकवार ने बताया कि वाहनों की मरम्मत के सामान की आपूर्ति भी एक ही व्यक्ति से की जा रही है। कार्यशाला में एक ग्रुप (कॉकस) सक्रिय है, जो अधिकारियों की शह पर पूरे खेल को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कमिश्नर से शिकायत कर सालों से जमे कर्मचारियों की हटाने और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed