फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vaccine

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: सवा तीन लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 30 Apr 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

कोरोना के केस देश के कुछ राज्यों और शहरों में फिर से बढ़ने लगे हैं। चूंकि, अब सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हो रही है। इसलिए पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण की मंजूरी से परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
vaccine
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सवा तीन लाख से अधिक बच्चों का जल्द कोरोना टीकाकरण शुरू होगा। भारत के दवा नियामक ने पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। शासनादेश जारी होते ही केंद्रों पर इनका टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना के केस देश के कुछ राज्यों और शहरों में फिर से बढ़ने लगे हैं। चूंकि, अब सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हो रही है। इसलिए पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण की मंजूरी से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में पांच से नौ वर्ष के 2,02,621 बच्चे हैं। जबकि, 10 से 14 साल के 220752 बच्चे हैं। वहीं, 12 से 14 साल के 84680 बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। ऐसे में पांच से 12 साल तक के लगभग सवा तीन लाख हैं, जिनका कोविड वैक्सीनेशन अब शुरू होगा। वहीं, इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। यह प्राप्त होते ही बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


अभी ये है स्थिति
आयु वर्ग - 12 से 14 साल
लक्ष्य: 84660
पहली डोज लगी: 53497 (63.2 फीसदी)
दूसरी डोज लगी: 2000 (2.4 फीसदी)
आयु वर्ग - 15 से 17 साल
लक्ष्य: 140274
पहली डोज लगी: 142486 (101.6 फीसदी)
दूसरी डोज लगी: 120024 (85.6 फीसदी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed