फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccination after that 14 days made antibody

वैक्सीन लगने से लेकर एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया छह हफ्ते की

Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vaccination after that 14 days made antibody
झांसी। कोरोना की वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी बनती है। ऐसे में टीकाकरण से लेकर एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया लगभग छह हफ्ते की होती है। इसलिए लोगों को वैक्सीनेशन में देरी नहीं करनी चाहिए। वहीं, जब तक कोरोना की वैक्सीन न लग जाए, तब तक सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क पहनने तक का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन ही इससे बचाव का एकमात्र उपाए है। हालांकि, वैक्सीन के भी अपने नियम-कायदे हैं। वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद 28वें दिन दूसरी खुराक लगाई जाती है। इसके 14 दिन बाद वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वैक्सीन लगने के 20 वें दिन एक डॉक्टर पॉजिटिव आ गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज तो लग ही नहीं पाई थी। दूसरी डोज लगने के दो सप्ताह बाद डॉक्टर के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो जाती। ऐसे में लोगों को वैक्सीन लगवाने में कतई देरी नहीं करनी चाहिए। वैक्सीन लगने से लेकर एंटीबॉडी बनने तक की प्रक्रिया लगभग छह सप्ताह की है। वैक्सीनेशन में आप जितनी देरी करते जाएंगे, एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया में भी उतना समय बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed