फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vabde bharat coach

झांसी में होगा वंदेभारत ट्रेन के कोचों का नवीनीकरण

Thu, 28 Apr 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
vabde bharat coach
बशु जैन
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेल मंडल में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यहां प्रेमनगर हाट के मैदान में बन रही रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए कोचों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। यह काम फरवरी 2023 से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा एलएचबी कोच के नवीनीकरण का काम अगस्त 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। यहां हर साल 250 कोचों के नवीनीकरण की योजना है। इसे लेकर फै क्टरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
रेलवे प्रेमनगर हाट का मैदान क्षेत्र में रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी का निर्माण करा रहा है। करीब 135 एकड़ में 493 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फैक्टरी का शिलान्यास 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अक्तूबर 2020 में इसका काम शुरू किया गया। रेलवे अफसरों के मुताबिक पहले यहां पर केवल लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोचों का नवीनीकरण करने की योजना थी। अब रेलवे बोर्ड ने यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कोचों का नवीनीकरण कराने के लिए भी कहा है। इसे लेकर कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे अफसरों के मुताबिक फैक्टरी में वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए कोचों के नवीनीकरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अलग से शेड बनाया जाएगा। इन कोचों के नवीनीकरण का काम फरवरी 2023 से शुरू होगा। जबकि एलएचबी कोच अगस्त 2022 से नवीनीकृत होने शुरू हो जाएंगे। फैक्टरी के निर्माण के बाद झांसी में रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएंगीं।
विज्ञापन

फैक्टरी में बनाया जाएगा अतिरिक्त शेड
रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में कुल नौ शेड बनाए जा चुके हैं। जिसमें सात शेड में कोच नवीनीकरण का काम होगा। जबकि दो शेड में स्टोर हैं। इन शेड में मशीन लगाने का काम चल रहा है। वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच के लिए अलग से ट्रेन शेड बनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कंपनियां कर रहीं काम
रेल कोच फैक्टरी के निर्माण में तीन कंपनियां काम कर रही हैं। जिसमें फैक्टरी का काम यूआरसी हैदराबाद और जापानी तकनीक पर काम करने वाली दिल्ली की ताइकिशा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। इसके अलावा क्वाटर और अन्य निर्माण का काम गुवाहाटी की त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है।
यह होती है वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच की खासियत
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच आधुनिक होते हैं। ट्रेन में इकोनॉमी और एक्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच होते हैं। जिसमें रिवाल्विंग चेयर, जैव वैक्यूम टॉयलेट, मॉड्यूलर रैक, रीडिंग लाइट, आरामदायक सीट समेत तमाम सुविधाएं होती हैं। इन कोचों के दरवाजे ऐसे होते हैं, जो ट्रेन रुकने पर ही खुलते हैं।

एलएचबी कोच की खासियत
रेलवे पूरे देश में चल रही ट्रेनों में से पुराने आईसीएफ कोचों को हटाकर एलएचबी कोच लगाने की कवायद में जुटा है। इन कोच की खासियत होती है कि पहले तो इनमें 72 की जगह 80 बर्थ होती हैं। साथ ही यह कोच तेज रफ्तार में ब्रेेक लगने पर पटरी से उतरते नहीं हैं। इन कोच के साथ ट्रेन को 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।
रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी का काम अंतिम चरण में चल रहा है। अगस्त 2022 तक यह काम पूरा हो जाएगा। जल्द ही यहां कोचों के नवीनीकरण का काम शुरू होगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed