फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   uttar pradesh chief minister yogi adityanath visit jhansi and lalitpur on tuesday

झांसी और ललितपुर में योगी: विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

Sun, 07 Mar 2021 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 10:12 PM IST
सार

- दो दिन के दौरे में जालौन, महोबा, बांदा व चित्रकूट भी जाएंगे योगी
-विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे

विज्ञापन
uttar pradesh chief minister yogi adityanath visit jhansi and lalitpur on tuesday
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी और ललितपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही, योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह जालौन पहुंचेंगे। वहां वह निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे। वहां से सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचेंगे। ललितपुर में वह बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.05 बजे उनका झांसी जीआईसी में आगमन होगा। यहां वह मंडल की विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 पर ग्राम भरपुरा पहुंचकर हर घर जल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम में बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। पौने पांच बजे आयुक्त सभागार में मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में होगा। अगले दिन बुधवार को सुबह नौ बजे महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। बुधवार को वह चित्रकूट व बांदा भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed