फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Upset over her mother's rebuke for spilling milk, a young woman committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: दूध गिरने पर मां की फटकार से दुखी युवती ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 14 Oct 2025 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Upset over her mother's rebuke for spilling milk, a young woman committed suicide by swallowing poison.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के कोट बेहटा गांव में मां के फटकारने से दुखी युवती ने जहर निगलकर जान दे दी। अचेत हाल में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

कोट बेहटा निवासी मुन्ना परिहार डेयरी चलाते हैं। उनकी सात बेटियों में पांचवें नंबर की रूबी परिहार (19) ने दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई बंद कर दी। वह घर में रहती थी। रविवार शाम डेयरी से करीब 10 लीटर दूध घर लाया गया। यह दूध अंदर मेज पर रखा था। मां बती देवी काम में व्यस्त थी। उन्होंने रूबी को दूध किचन में रखने के लिए कहा लेकिन रूबी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद वहां आई एक बिल्ली ने पूरा दूध गिरा दिया। यह देख मां बती देवी नाराज हो गई। उन्होंने रूबी को फटकार लगा दी।
विज्ञापन

इस पर रूबी रोने लगी। नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक बाहर नहीं आई, तब मां उसे बुलाने गई। अंदर से जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा। अंदर रूबी जमीन पर पड़ी थी। परिजन दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंचे। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सात बहनों में वह पांचवें नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed