फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UPSC: Do not set study hours, set daily targets, said Hrithik who got 899th rank

यूपीएससी : पढ़ाई के घंटे नहीं रोज का लक्ष्य तय करें, बोले 899वीं रैंक लाने वाले रितिक

Wed, 23 Apr 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
UPSC: Do not set study hours, set daily targets, said Hrithik who got 899th rank
परिजन के साथ सफलता का जश्न मनाते रितिक - फोटो : स्वयं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। यदि आपको अपना मुकाम हासिल करना है, तो नियमित पढ़ाई जरूरी है। जरूरी नहीं कि आठ-नौ घंटे पढ़ा जाए। जरूरी यह है कि जितना भी पढ़े, उसे पूरा फोकस होकर ही पढ़े। यह बात यूपीएससी परीक्षा में 899वां स्थान हासिल करने वाले गरौठा के महावीर नगर निवासी रितिक आर्या ने कही।

रितिक ने बताया कि उनकी प्रारंभिक से लेकर यूजी-पीजी तक की पढ़ाई गरौठा में हुई। इस बार बीयू से राजनीतिक विज्ञान में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पास की है। वह बताते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा के लिए दो वर्ष से दिल्ली में तैयारी कर रहे थे। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली मगर हिम्मत नहीं हारी। माता-पिता के प्रोत्साहन से आत्मबल मिला। उनके पिता जानकी शरण आर्या गरौठा तहसील में पेशकार और मां ऊषा आर्या गृहणी हैं। इसके बाद पूरे जोश के साथ तैयारी शुरू कर दी और दूसरे ही प्रयास में सफलता हासिल की। रितिक आर्या ने बताया कि पढ़ाई के लिए कोई घंटे तय नहीं किए थे। हां, बस इतनी था कि सुबह उठकर जितना लक्ष्य तय करता, वह पूरा फोकस करके पढ़ाता। अब लक्ष्य चार घंटे में पूरा हो या फिर पांच घंटे में। वह कहते हैं कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करना जरूरी है। यह भी ध्यान करना चाहिए कि जितना पढ़ रहे हैं, उसका आउटपुट क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed