फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar over cancellation of application for marriage of girl who is three years older than boy

लड़के से तीन साल बड़ी लड़की की शादी का आवेदन निरस्त करने पर हंगामा

Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cancellation of application for marriage of girl who is three years older than boy
झांसी। शुक्रवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना के तहत 250 जोड़ों की शादी कराई जा रही है। लेकिन विवाह समारोह से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को लड़के से तीन साल बड़ी लड़की का आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर हंगामा हो गया। जब यह मामला स्थानीय पार्षद को पता चला तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की और तुरंत आवेदन को विवाह समारोह में शामिल किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना में इस बार शुक्रवार को 250 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। बृहस्पतिवार को इसे लेकर नगर आयुक्त के चैंबर में आवेदनों की जांच का काम चल रहा था। तभी मसीहागंज क्षेत्र के एक आवेदन को देखकर जांच कर रहे एक कर्मचारी ने आवेदन को निरस्त कर दिया। इसमें लड़की की उम्र 30 साल और लड़के की उम्र 27 साल थी। शादी से एक दिन पहले आवेदन निरस्त होने की जानकारी लड़का-लड़की के परिजनों को हुई तो वह लोग परेशान होकर तुरंत नगर निगम पहुंचे।
विज्ञापन

वहां आवेदन पर लिखा हुआ था कि लड़की लड़के से उम्र में बड़ी होने के कारण आवेदन को योजना में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर हंगामा हो गया। यह बात जब स्थानीय पार्षद को पता चली तो वह अपर नगर आयुक्त से मिले और मामले की शिकायत की। इस पर अपर नगर आयुक्त ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर को बुलाकर आवेदन को योजना में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि जानकारी के अभाव में आवेदन को निरस्त कर दिया गया था। मामला संज्ञान में आते ही गलती को सुधार कर आवेदन को विवाह योजना में शामिल किया गया है।

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 250 जोड़े
झांसी। शुक्रवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 250 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजकों द्वारा वर-वधु को उपहार, कपड़े व गृहस्थी का सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed