फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar after death of newborn in private hospital

Jhansi News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा

Wed, 12 Feb 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of newborn in private hospital
- अस्पताल स्टाफ एवं तीमारदारों के बीच हुई कहासुनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
घासीराम रजक निवासी ग्राम बम्हौरीकलां, जतारा ने बताया कि बहू पलक रजक की डिलीवरी कराने के लिए सोमवार को सीएचसी मऊरानीपुर आए थे, जहां महिला चिकित्सक ने बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाया। चार बजे तक प्रसव नहीं होने पर निजी अस्पताल जाने की सलाह दी, जहां बोतल चढ़ाई गई, दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि डिलीवरी सामान्य नहीं हो पाएगी, ऑपरेशन करना पड़ेगा। रात 9 बजे ऑपरेशन कर बच्चे को निकाला गया। बच्चा की सांस नहीं चलने पर इलाज के लिए झांसी ले जाया गया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। रात 10 बजे परिजन निजी अस्पताल वापस आए। उनकी और मेडिकल स्टॉफ की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल की महिला चिकित्सक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चे के फेफड़े सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे, जिसे देखकर बच्चे को झांसी ले जाने की सलाह दी गई थी। झांसी में बच्चे की मौत के बाद रात्रि में वापस आकर जच्चा के तीमारदारों ने अस्पताल के स्टाफ से बदसलूकी की। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंची एवं अस्पताल स्टाफ एवं तीमारदारों को समझाया। फिलहाल जच्चा पलक रजक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उक्त मामले को लेकर अनूप कुमार रजक निवासी बम्हौरीकलां ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed